Table of Contents
btech kaise kre in hindi btech kaise kre btech eligibility btech course kya hai btech me career kaise bnaye career in engineering btech me admission kaise le btech salary details btech full form
बीटेक (B.Tech) कैसे करे
शिक्षा बेहतर कैरियर प्राप्त करने की पहली सीढ़ी है, क्योंकि शिक्षा के माध्यम से हम अपनी इच्छानुसार क्षेत्र में करियर बना सकते है | प्रत्येक छात्र की रूचि अलग-अलग क्षेत्रो में होती है और वह अपना करियर इंजीनियरिंग, सोशल वर्किंग, पुलिस अधिकारी, डॉक्टर और साइंटिस्ट आदि में बनाना चाहते है | यदि आप एक इंजीनियर बनना चाहते है, तो आपको इसके लिए बीटेक (B.Tech) करना होगा | अब आपके मन में अह प्रश्न आ रहा होगा कि यह क्या है, तो आपको परेशान होनें कि जरुरत नही है | हम आपको अपनें इस लेख के माध्यम से बीटेक के बारें में पूरी जानकारी दे रहे है| तो आईये जानते है, कि बीटेक (B.Tech) कैसे करे, इसके लिए योग्यता, कोर्स और फीस के बारें में |
बीटेक का फुल फॉर्म (B.Tech Full Form in Hindi)
बी टेक कोर्स युवाओं के लिए एक आकर्षक इंजीनियरिंग प्रोफेशनल कोर्स बना हुआ है | इसका फुल फार्म इस प्रकार है-
B.Tech | Bachelor of Technology |
बी टेक | प्रौद्योगिकी में स्नातक |
B.Tech कोर्स क्या है (What Is B. Tech Course)
बी टेक का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी (Bachelor of Technology) होता है, इसे शार्ट में बी टेक कहा जाता है| यह एक बैचलर इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स है जो 4 वर्ष का होता है| इस कोर्स को पूरा करने वाले छात्र को B.Tech की डिग्री प्रदान की जाती है| इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इस डिग्री को सबसे अधिक मान्यता और प्रसिद्ध स्थान प्राप्त है|यह कोर्स 19 वी सदी से ही प्रचलन में है, एवं इसका प्रयोग आधुनिक टेक्नोलॉजी सिस्टम को विकसित करने के लिए किया जाता है|
आप बी सिविल इंजीनियरिंग, बायो टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग आदि में कर सकते है|
कैंपस प्लेसमेंट (Campus Placement) की तैयारी कैसे करे
बी टेक के लिए योग्यता (Eligibility For B.Tech)
- 12वीं में साइंस स्ट्रीम से कम से कम 60% मार्क्स होना आवश्यक है|
- मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री आदि में अच्छे मार्क्स होना अनिवार्य है|
बीटेक कोर्स फीस (B.Tech Course Fees)
यदि आप बी.टेक किसी सरकारी कॉलेज से करते है, तो आपको लगभग 80 हजार रुपये प्रति वर्ष देना होगा, इसमे एडमीशन फीस, ट्यूशन फीस, प्रयोगात्मक शुल्क सहित अन्य फीस शामिल होती हैं |
यदि आप बी.टेक किसी प्राइवेट कॉलेज से करते है, तो इसकी फीस निर्धारित नही है, क्योंकि यह फीस सभी कालेजों के अनुसार अलग-अलग होती है, जो लगभग 2 लाख से 3 लाख प्रति वर्ष हो सकती है, और इससे अधिक भी हो सकती है|
पॉलिटेक्निक (Polytechnic) में एडमिशन कैसे लें
बी.टेक कोर्स कैसे करे (B.Tech Course)
बीटेक में कई प्रकार के कोर्स होते है, इसके लिए आप गवर्मेंट कॉलेज और प्राइवेट कॉलेज का चयन कर सकते है| यदि आप गवर्मेंट कॉलेज से बीटेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना होगा, इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद ही आप सरकारी कालेज में एडमीशन ले सकते है|
कॉलेज में एडमीशन लेने के बाद आपको 4 वर्ष तक बी टेक इंजीनियरिंग की पढाई पूरी करनी होगी, क्योंकि यह कोर्स 4 वर्ष का होता है| यहाँ आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए लगन के साथ कठिन परिश्रम करना होगा, क्योंकि जब आप अच्छे अंको से उत्तीर्ण होते है, तो जॉब मिलनें के अवसर बढ़ जाते है| पढ़ाई के दौरान आपको थ्योरी (Theory) और प्रैक्टिकल (Practical) कराया जाता है| हर सेमेस्टर में आपको अलग अलग सब्जेक्ट दिया जाते है|
इस तरह आप बी टेक कोर्स (B.Tech Course) कर सकते है| यदि आप चाहे तो बी टेक करने के बाद एम टेक (M.Tech) कर सकते है, जिससे आपकी वैल्यू और अधिक बढ़ जाएगी|
कंप्यूटर इंजीनियर (Computer Engineer) कैसे बने
बी.टेक के लिए प्रमुख शिक्षण संस्थान (Institutes For B.Tech Course)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (चेन्नई, तमिलनाडु)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (मुंबई, महाराष्ट्र)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर (खड़गपुर, पश्चिम बंगाल)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली (नई दिल्ली)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (उत्तर प्रदेश)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (उत्तराखंड)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गांधीनगर (अहमदाबाद, गुजरात)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रोपड़-रूपनगर (पंजाब)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना (बिहार)
बी.टेक कोर्स के बाद करियर (Career After B.Tech Course)
जब आप एक अच्छे कालेज से B.Tech अंतिम वर्ष का कोर्स कर रहे होते है, तो आपके कॉलेज में ही बहुत सारी कंपनी प्लेसमेंट के लिए आती है| यदि आपने पढाई अच्छे धन से की है, तो आपका चयन कालेज से ही हो जाता है| इसके अतिरिक्त आप किसी कम्पनी में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है| वर्तमान में हमारे देश में बहुत सारी कंपनियां है जिसमे अच्छे इंजीनियर की डिमांड होती है|
सैलरी (Salary)
एक प्रोफेशनल ग्रैजुएट इंजीनियर की शुरुआती सैलरी लगभग 20000 से 30000 होता है तथा एक्सपीरियंस ग्रैजुएट इंजीनियर के मासिक सैलरी 60000 से 100000 के बीच होती है| किसी प्रतिष्ठित कंपनी से एक एक्सपीरियंस इंजीनियर का मासिक वेतन लगभग 1 लाख से डेढ़ लाख के बीच होता है|