Table of Contents
cdpo kaise bne cdpo kya hai hindi mein cdpo eligibility cdpo qualification cdpo kya hota hai cdpo ki taiyari kaise kre cdpo full form cdpo salary how to join cdpo process to apply online cdpo
सीडीपीओ (CDPO) क्या है
सरकार द्वारा नवजात बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देख-रेख और सहायता के लिए समय-समय पर योजनाएं लांच की जाती है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े| सरकार नवजात बच्चों और गर्भवती महिलाओं के ऊपर विशेष ध्यान देती है ताकि उनका भरण-पोषण अच्छी तरह से हो सके और कोई भी बच्चा कुपोषित ना हो। हर राज्य सरकार द्वारा राज्य में एक ऐसे अधिकारी की नियुक्ति कि जाती है, जो राज्य के अंतर्गत नवजात बच्चों और छोटे शिशु का भरण पोषण और उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित आकड़ा अर्थात रिपोर्ट तैयार करते है| इसी रिपोर्ट के आधार पर देश में बच्चों के स्वास्थ्य और सही तरीके से डेवलपमेंट को सुनिश्चित किया जाता है। आईये जानते है, कि सीडीपीओ (CDPO) कैसे बने, फुल फार्म, योग्यता और सैलरी के बारें में |

सीडीपीओ फुल फॉर्म (CDPO Full Form)
सीडीपीओ | बाल विकास परियोजना अधिकारी |
CDPO | Child Development Project Officer |
सीडीपीओ क्या है (What Is CDPO)
सीडीपीओ अर्थात बाल विकास परियोजना अधिकारी समूह ‘ख’ के अंतर्गत एक राजपत्रित अधिकारी होता है, और यह परियोजना प्रमुख होता है| सीडीपीओ पद पर कार्य करनें वाले अधिकारी का मुख्य कार्य राज्य में 6 वर्ष तक के बच्चों के विकास और गर्भवती महिलाओं को पोषण पदार्थ और अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, इसके साथ ही अपनें राज्य में नवजात बच्चों और छोटे शिशुओं तथा गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट बनाते है, यह भी सुनिश्चित करते हैं कि उनके राज्य में कोई भी कुपोषित बच्चा ना रहे। सीडीपीओ के कार्य बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ को बेहतर करना है।
सीडीपीओ ऑफिसर कैसे बने (How To Become A CDPO Officer)
सीडीपीओ ऑफिसर (CDPO officer) के लिए राज्य स्तर पर आयोजित परीक्षा में शामिल होना होता है| यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, जो इस प्रकार है-
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
- मुख्य परीक्षा (Main Exam)
- साक्षात्कार (Interview)
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
CDPO में आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होना आवश्यक है।
आयु सीमा (Age)
- सीडीपीओ ऑफिसर बनने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए।
- सरकार महिलाओं आरक्षित वर्ग और विकलांग के लिए आयु में कुछ वर्षों की छूट दी गई है।
- ओबीसी कैटेगरी के लिए 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है।
- एससी और एसटी कैटेगरी के लिए 5 वर्ष की छूट दी जाती है।
प्रारंभिक परीक्षा की जानकारी (Preliminary Exam)
प्रारंभिक परीक्षा के अंतर्गत परीक्षा में सामान्य ज्ञान विषय से सम्बंधित 150 प्रश्न आपसे पूछे जाते है, जिसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित होता है|
मुख्य परीक्षा की जानकारी (Main Exam)
- प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें वाले अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल किया जाता है|
- मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी से 100 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है|
- इसमें दो प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन से होते हैं, दोनों प्रश्नपत्र में 300 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं|
- इसमें आपको गृह विज्ञान मनोविज्ञान समाजशास्त्र और श्रम और समाज कल्याण विषय प्रश्न पूछे जाते हैं।
साक्षात्कार (Interview)
प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में सफल होनें वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार अर्थात इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस परीक्षा में अभ्यर्थी की तर्क शक्ति, विपरीत परिस्थितियों में कार्य करनें की क्षमता तथा उनके परिश्रम और योग्यता का आकलन किया जाता है|
परीक्षा |
परीक्षा पैटर्न |
विषय |
अंक |
समय |
प्रारंभिक परीक्षा |
वैकल्पिक |
सामान्य ज्ञान |
150 अंक |
2 घंटे |
|
|
सामान्य हिंदी |
100 अंक |
3 घंटे |
|
|
सामान्य अध्ययन-1 |
300 अंक |
3 घंटे |
|
|
सामान्य अध्ययन-2 |
300 अंक |
3 घंटे |
मुख्य परीक्षा |
डिस्क्रिप्टिव |
वैकल्पिक विषय |
300 अंक |
3 घंटे |
|
|
गृह विज्ञान |
||
|
|
मनोविज्ञान |
||
|
|
समाजशास्त्र |
||
|
|
श्रम एवं समाज कल्याण |
||
साक्षात्कार |
———– |
——— |
120 अंक |
——- |
सीडीपीओ ऑफिसर सैलरी (CDPO Officer Salary)
उत्तर प्रदेश CDPO सैलरी विवरण – 2020 |
|
पे-स्केल |
9300- 34800 |
ग्रेड-पे |
4800 |
मासिक वेतन (लगभग) |
50,000 |
अन्य सुविधाएं
- रहनें हेतु सरकारी निवास
- सरकारी वाहन
- मुफ्त बिजली संचार सुविधा
- निवास में अन्य सुविधाएं जैसे- रसोईया चपरासी आदि