Table of Contents
अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे (English Bolna Kaise Shikhe)
अंग्रेजी एक ऐसी भाषा है, जिसका प्रयोग पूरी दुनिया में किया जाता है| साथ ही ध्यान देने वाली बात यह है कि अंग्रेजी हमारे देश में भी बहुत ही अधिकता से प्रयोग होने लगी है| अब तो छोटी से छोटी कंपनियों में काम करने के लिए अथवा किसी सरकारी कार्यालय में भी अंग्रेजी की आवश्यकता होने लगी है, साथ ही अंग्रेजी बोलने से आपके व्यक्तित्व पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है| हम कह सकते है, कि अंग्रेजी एक ऐसा मापदंड है, जिसके अंतर्गत यह पता लगाया जाता है कि कोई व्यक्ति कितना पढ़ा लिखा है| अंग्रेजी (English) बोलना कैसे सीखे |English Bolna Kaise Shikhe Tips In Hindi
यदि आप कम पढ़े लिखे है, परन्तु वार्तालाप में अंग्रेजी बोलते है, तो आपको सुशिक्षित ही माना जाएगा| अंग्रेजी बोलना इतना आसान बही है, परन्तु असंभव भी नही है| यदि इसके लिए आप प्रतिदन प्रयास करेंगे तो आप जल्द ही लोगो से अंग्रेजी में बात कर सकते है| इंग्लिश बोलना कैसे सीखे ? इसके बारें में आपको यहाँ कुछ महत्वपूर्ण बातें बता रहे है, जिसकी सहायता से आप आसानी से बहुत ही कम समय में अंग्रेजी बोलना सीख सकते है|
अंग्रेजी (English) बोलना कैसे सीखे (English Speaking Tips In Hindi)
अंग्रेजी किताबो को पढ़ना शुरू करे (Start Reading English Books)
इंग्लिश अर्थात अंग्रेजी सीखनें के लिए आपको अधिक से अधिक इंग्लिश किताबें पढ़ना शुरू करे, ऐसा संभव है कि आप गलत पढ़ेंगे परन्तु धीरे-धीरे आपको सही से पढ़ना आ जाएगा और आपका इंग्लिश पर पकड़ बनेगी क्योंकि इंग्लिश पढ़ने के साथ-साथ बोलना भी आना चाहिए| इसके साथ ही प्रतिदिन कम से कम 10-15 वर्ड्स की स्पेलिंग और उनका अर्थ भी याद रखने की कोशिश करे|
12th Arts के बाद करियर कैसे बनाये
प्रतिदन नियमित रूप से पढ़े (Read Regularly)
यदि आप फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना चाहते है, तो इसके लिए आपको नियमित अभ्यास करना आवश्यक है| इसके साथ ही आप प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे के लिए अंग्रेजी किताबों के साथ बिताएं, इससे आपके पास शब्दों में काफ़ी वृद्धि होगी जिसका प्रयोग आप अंग्रेजी कहते हुए कर सकेंगे| अंग्रेजी पढ़ते हुए कई शब्द आपके सामने ऐसे आयेंगे जिनका उच्चारण मुश्किल लगेगा, किन्तु नियमित अभ्यास से आपको उच्चारण आदि स्वयं ही समझ आने लगेंगे|
वाक्यांशों को याद रखनें की आदत डाले (Get Used To Memorizing Phrases)
अंग्रेजी बोलते समय अपने वाक्यों को प्रभावशाली बनाने के लिए आपको विशेष वाक्यांशों को जानने की आवश्यकता होती है| अतः आप अच्छी किताबों की सहायता से अच्छे अच्छे वाक्यांश (Phrase) याद कर सकते है| यहाँ इस बात का ध्यान रखना है कि आपको पूरा वाक्य नही याद करना है, आपको सिर्फ विशेष वाक्यांश ही ध्यान में रखने होते हैं, जो कि विभिन्न वाक्यों में ज्यों के त्यों प्रयोग किये जाते है|
एनडीए (NDA) क्या है | फुल फॉर्म | आयु | चयन प्रक्रिया | पूरी जानकारी
English Speaking Tips in Hindi
अंग्रेजी सीखने में हिचकिचाए नहीं (Don’t Hesitate To Learn English)
वर्तमान में अंग्रेजी लगभग लोग बोलते है, अतः आप अपनी किताबों और अपने शिक्षक के अलावा अन्य लोगों से भी अंग्रेजी बोलने के गुण सीख सकते है| इसमें आपको किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए. आप अपनी टीवी में देने वाले अंग्रेजी फ़िल्मों के सहारे भी अपनी अंग्रेजी को बेहतर बना सकते है| कई ऐसे चैनल्स है, जिनमे अंग्रेजी फ़िल्में सबटाइटल के साथ देता है, यह सबटाइटल भी अंग्रेजी सीखने में काफ़ी कारगर होता है|
उच्चारण का अभ्यास करे (Practice Pronunciation)
केवल अंग्रेजी पढ़ना और सुनना ही काफ़ी नहीं है, अतः आप जो शब्द पढ़ अथवा सुन रहे हैं, उसका सटीक उच्चारण भी आवश्यक है| उच्चारण सही करने के लिए आपको लगातार अंग्रेजी के शब्दों को अभ्यास के दौरान दोहराना होगा| आप देखेंगे कि कई ऐसे शब्द हैं, जिनकी स्पेलिंग अलग है, परन्तु उनका उच्चारण अलग तरह से होता है| जैसे knife में k का उच्चारण नहीं होता, इसे कहते हुए सिर्फ नाइफ कहा जाता है किन्तु लिखते हुए knife लिखा जाता है| जिस पर हमे विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है| अंग्रेजी (English) बोलना कैसे सीखे
SSC MTS Ki Taiyari Kaise Kre | योग्यता | सिलेबस | सैलरी | चयन
आईने के सामने बोलने के अभ्यास करे (Practice Speaking In Front Of Mirror)
अंग्रेजी बोलने में आईना (Mirror) आपको काफी मदद कर सकता है| इसका प्रयोग लगभग सभी अंग्रेजी सीखने वाले लोग करते है| आप अपने कमरे के आईने के सामने खड़े रहकर अपने मनपसंद टॉपिक पर लगातार 2 से 3 मिनट तक अंग्रेजी बोलते रहे, इस समय अंग्रेजी बोलते समय अपने बॉडी लैंग्वेज और चेहरे पर विशेष ध्यान दे, ताकि आप अपनी ग़लतियाँ सुधार सके| इससे आपके अन्दर आत्मविश्वास बढेगा|
अंग्रेजी बोलते समय रिकॉर्ड करे और सुने (Record & Listen While Speaking English)
अभ्यास के दौरान यह एक बहुत ही लाभप्रद प्रक्रिया है| आप अभ्यास के समय अपने द्वारा बोले जा रहे शब्दों को अपने मोबाइल फ़ोन में रिकॉर्ड करे और अपनी रिकॉर्डिंग सुने| इससे आप इस बात का अनुमान लगा सकेंगे कि कहाँ पर आपका उच्चारण गलत हुआ है और कहाँ पर आपने व्याकरण सम्बंधित ग़लतियाँ की है इस तरह से अपने भूल वाले स्थान को सुधार कर आप अपना अंग्रेजी स्पीकिंग बेहतर बना सकेंगे|
प्रतिदिन अंग्रेजी समाचार पत्र पढ़ें (Read English Newspaper Daily)
वर्तमान में अनेक प्रकार के अंग्रेजी समाचार पत्र उपलब्ध होते है, जिसे आप प्रतिदिन पढ़ सकते है| समाचार पत्रों में अंग्रेजी भाषा बहुत ही संयमित तरह से लिखी हुई होती हैं, ताकि आम लोग आसानी से समझ सके| अतः आप रोज़ इनमें से किसी एक भी समाचार पत्र को रोजाना पढ़ के अपने अंग्रेजी शब्दावली में वृद्धि कर सकते है|
अभ्यास के समय तेज आवाज़ में पढ़ें (Read Loudly During Practice)
अभ्यास के समय अंग्रेजी ऊंची आवाज़ में पढने की आवश्यकता होती है, ताकि कम से कम आपको आपका उच्चारण सुनाई दे सके| दरअसल अभ्यास के समय कई लोगों की यह आदत होती है कि वे अपने मन ही मन में अंग्रेजी पढ़ते है, इससे उनके उच्चारण का अभ्यास नहीं हो पाता और अंग्रेजी बोलते समय काफ़ी कठिनाई होती है|
उपयुक्त पुस्तके ही पढ़ें (Read Only Appropriate Books)
वर्तमान में बाज़ार में अनेक प्रकार की किताबें उपलब्ध है, जो अनेक नामों से बिकती है जैसे- ‘अंग्रेजी बोलना सीखिए’ किन्तु ऐसी कई किताबें किसी भी काम की नहीं होती है. आप सदेव अच्छे प्रकाशनों और उच्च स्तारीय लेखकों की ही किताबें ख़रीदे| इन किताबों में व्याकरण और उच्चारण सम्बंधित बातें दी होती है, जिसकी सहयता से आप अपने अंग्रेजी ज्ञान में काफ़ी वृद्धि कर सकते है|