समीक्षा अधिकारी की तैयारी कैसे करे

समीक्षा अधिकारी की तैयारी

समीक्षा अधिकारी बननें के लिए यूपीपीएससी अर्थात उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन किया जाता है| इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें के लिए आपको पूरी लगन के साथ परिश्रम करना होगा, क्योंकि यह एक महतवपूर्ण पद है| इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति सामान्यत: सचिवालय भवन, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भवन, इलाहाबाद में होती है| इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें के लिए सबसे पहले आपको परीक्षा से सम्बंधित पाठ्यक्रम और पैटर्न की सटीक जानकारी प्राप्त करनी होगी, जिसके आधार पर आप परीक्षा की तैयारी कर अपना निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते है| तो आईये जानते है, कि समीक्षा अधिकारी की तैयारी कैसे करे? 

samiksha adhikari ke taiyari kaise kre

समीक्षा अधिकारी की तैयारी कैसे करे (Prepration Of Review officer Exam)

समीक्षा अधिकारी बननें के लिए आपको यूपीपीएससी द्वारा अयोजित लिखित परीक्षा पास करना होगा, सबसे खास बात यह है कि इस परीक्षा में साक्षात्कार अर्थात इंटरव्यू नहीं होता है, आपका चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाता है| इसके लिए आपको दो लिखित परीक्षाओं में शामिल होना होगा, जो इस प्रकार है-

1.प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

2. मुख्य परीक्षा (Main Exam)

1.प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

प्रारंभिक परीक्षा के अंतर्गत दो विषयों सामान्य अध्ययन और हिंदी से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है|  सामान्य अध्ययन में 140 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछें जाते है, और हिंदी से सम्बंधित परीक्षा में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछें जाते है| प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होता है, परीक्षा का पूर्णांक 200 अंको का होता है| इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिये दोनों प्रश्नपत्रों को मिलाकर सामान्यत: 60 से 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है | 

विषय प्रश्नों की संख्या  अंक
सामान्य अध्ययन 140 140
हिंदी 60 60

प्रथम प्रश्न पत्र – सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम

  • भारत का इतिहास-भारतीय इतिहास के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं से सम्बंधित प्रश्न पूछें जाते है |
  • समसामायिक मुद्दे- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार के वर्तमान मामलों, महत्वपूर्ण तिथियां, वर्तमान विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल और संस्कृति, प्रश्न भारतीय वर्तमान घटनाओं, सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है ।
  • सामान्य बुद्धि परीक्षण- उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार, रहन-सहन और सामाजिक परम्परा से सम्बंधित प्रश्न |
  • भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रवाद के विकास और स्वतंत्रता की प्राप्ति के स्वरूप और चरित्र के बारे में एक संक्षिप्त दृष्टिकोण से सम्बंधित प्रश्न पूछें जाते है |
  • सामान्य विज्ञान- सामान्य विज्ञान के अंतर्गत विज्ञान की समझ से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है, जिसमें वर्तमान के अवलोकन और अनुभव से मामले शामिल होते है |
  • विश्व भूगोल और जनसंख्या- इस विषय के अंतर्गत, सामान्य समझ की उम्मीद, भारत के भूगोल के भौतिक / पारिस्थितिक, आर्थिक और सामाजिक-जनसांख्यिकीय पहलू , विश्व के भूगोल और आबादी से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है ।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था और राजव्यवस्था-भारतीय नीति और अर्थव्यवस्था में, प्रश्न भारतीय संविधान सहित भारतीय संविधान से संबंधित अभ्यर्थियों के ज्ञान का परीक्षण किया जाता है, जिसमें पंचायती राज और सामुदायिक विकास, भारतीय अर्थव्यवस्था और योजना की व्यापक विशेषताओं के बारें में पुछा जाता है |

द्वितीय प्रश्न पत्र – हिंदी पाठ्यक्रम

हिंदी पाठ्यक्रम के अंतर्गत सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण से सम्बंधित प्रश्न पूछें जाते है, इसमें कुल 60 प्रश्न पूछे जाते है, प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होता है, परीक्षा में पूछें जाने वाले प्रश्न इन बिन्दुओ से पूछे जाते है –

  • विलोम शब्द
  • पर्यायवाची शब्द
  • तत्सम-तद्भव शब्द
  • वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि
  • अनेक शब्दों का एक शब्द
  • विशेष्य एवं विशेषण
क्रम स० हिंदी पाठ्यक्रम प्रश्नों की स०
1. विलोम शब्द 10 प्रश्न
2. वाक्य शुद्धि एवं वर्तनी 10 प्रश्न
3. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 10 प्रश्न
4. तत्सम और तद्भव 10 प्रश्न
5. विशेषण और विशेष्य 10 प्रश्न
6. पर्यायवाची शब्द 10 प्रश्न

मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम

आर.ओ. मुख्य परीक्षा के अंतर्गत चार प्रश्न-पत्र होते है, जो इस प्रकार है-

1.सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम

यह प्रश्न पत्र प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार होता है, प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को  दो घंटे की समय सीमा में हल करना होता है, जिसके लिये अधिकतम 120 अंक निर्धारित है |

2.सामान्य हिंदी एवं आलेखन

  • द्वितीय प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी एवं आलेखन (वर्णनात्मक) के लिये 100 अंक निर्धारित होते है, जिसका उत्तर अधिकतम दो घंटे तीस मिनट में लिखना होता है |
  • दिए हुए गद्यांश का शीर्षक, सारांश एवं रेखांकित अंशों की व्याख्या |
  • किसी दिए हुए सरकारी पत्र का सारणी रूप में सार लेखन |
  • पत्राचार से सम्बंधित शासकीय/अर्धशासकीय पत्र, कार्यालय आलेख/ज्ञाप/परिपत्र, विज्ञप्ति/टिप्पणी एवं प्रतिवेदन/अनुस्मारक आदि |
  • पारिभाषिक शब्दावली (प्रशासनिक एवं वाणिज्यिक) के अंतर्गत पाँच शब्द अंग्रेजी से हिन्दी,पाँच शब्द हिन्दी से अंग्रेजी, मुहावरे तथा लोकोक्तियां, कम्प्यूटर ज्ञान आदि से सम्बंधित प्रश्न पूछें जाते है |

3.सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण

तृतीय प्रश्नपत्र सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण (वस्तुनिष्ठ) में कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिये अधिकतम 60 अंक निर्धारित है, इसका उत्तर अधिकतम तीस मिनट में देना होता है |

4.हिंदी निबंध

इस प्रश्न पत्र में तीन प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न में तीन निबन्ध होंगे, जिसमें से प्रत्येक प्रश्न से एक-एक निबन्ध को 600 शब्दों में लिखना होगा, प्रत्येक निबन्ध के लिए 40 अंक निर्धारित होते है, यह निबन्ध साहित्य एवं संस्कृति,सामाजिक क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र, विज्ञान, पर्यावरण एवं प्रौद्योगिकी, आर्थिक क्षेत्र, कृषि एवं व्यापार, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय घटनाक्रम, प्राकृतिक आपदाएं जैसे-भू-स्खलन, चक्रवात, भूकम्प,बाढ़, सूखा आदि, राष्ट्रीय विकास योजनाएं आदि क्षेत्रों से सम्बन्धित होते है | 

प्रश्न पत्र विषय प्रश्न स०  अंक समय
प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन 120 120 2 घंटे
द्वितीय  प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी एवं आलेखन 100 100 2 घंटे 30 मिनट
तृतीय  प्रश्नपत्र सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण 30 60 30 मिनट
चतुर्थ  प्रश्नपत्र हिंदी निबंध प्रश्न पत्र के अनुसार 120 अंक 3 घंटे

परीक्षा की तैयारी से सम्बंधित टिप्स (PREPRATION TIPS)

यदि परीक्षा की तैयारी में एक रणनीति बनाकर की जाए तो सफलता आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। वहीं छोटी-छोटी गलतियां बड़ी चूक बन सकती हैं। बेहतर होगा कि परीक्षा के दौरान घबराएं नहीं, सोच समझकर उत्तर दे।

1.अखबार नियमित रूप से पढ़े  (Regularly Read News Paper)

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें के लिए नियमित रूप से अखबार अवश्य पढ़े, साथ ही संपादकीय पेज जरूर पढ़े। इससे आपके सोचने की क्षमता बढ़ती है। परीक्षा के दौरान यह काफी लाभदायक सिद्ध होता है।

2.सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान (Focus On General Knowledge)

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें के लिए विशेष रूप से सामान्य ज्ञान पर ध्यान देना होगा| इस परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थी को देश-विदेश में घटनें वाली अनेक घटनाओं की जानकारी होनी चाहिए| अभ्यर्थी अखबार, न्यूज़ वेबसाइट पढ़ कर खुद को ज्यादा से ज्यादा अपडेट रख सकते हैं। इस परीक्षा में करेंट अफेयर्स की काफी अहम भूमिका होगी| इसके लिए छात्रों को प्रीलिम्स का सलेबस शॉर्टआउट कर और उस पर काम करना चाहिए|

3.पिछले वर्ष के पेपर का अभ्यास करे (Solve Previous Year Paper)

परीक्षा कि तैयारी के दौरान पुराने पेपर को अनिवार्य रूप से हल करें| आप पिछले साल के प्रश्न पत्रों के माध्यम से प्रयास करें और परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा रहे हैं, इस बारे में किसी न किसी प्रकार का विचार प्राप्त करने का प्रयास करें| परीक्षा में शामिल होनें वाले अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करना चाहिए और जहां से हाल ही में प्रश्न बड़ी संख्या में पूंछे गये हैं, उन क्षेत्रों का पता लगाने की कोशिश करनी चाहिए|

4.एनसीईआईआरटी की बुक्स पढ़े (NCERT Books)

एक्सपर्ट्स के मुताबिक मॉक टेस्ट से अभ्यास करना सबसे अधिक कारगर होता है, प्रीलिम्स से पहले कम से कम 10-12 मॉक टेस्ट जरूर दें| इसके अलावा, ऑनलाइन स्रोतों से मार्गदर्शन लिया जा सकता है| बुनियादी अध्ययन सामग्री एनसीईआरटी, बेसिक बुक्स अनिवार्य रूप से पढ़ें|

Leave a Reply