संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) क्या है ?

संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations)

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 25 अप्रैल से 26 जून 1945 तक सैन फ्रांसिस्को में संयुक्त राष्ट्रों का सम्मलेन आयोजित हुआ| इस सम्मलेन में के घोषणा पत्र तैयार किया गया, जिसमें भारत सहित 51 देशों ने हस्ताक्षर किये|  यह घोषणा पत्र 24 अक्टूबर 1945 से प्रभावी हुआ, इसी  घोषणा पत्र में संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य तथा गठन की परिभाषा दी गई है|  संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations – UN) के निर्माण का उद्देश्य विश्व में की युद्ध की संभावना होने पर विचार- विमर्श द्वारा युद्ध को रोकने से सम्बंधित विचार धारा के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गयी | संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति बनाये रखना और सम्पूर्ण विश्व के हित के लिए कार्य करना है | संयुक्त राष्ट्र संघ क्या है, इसके बारें में विस्तार से जानते है|  

संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) क्या है ?

संयुक्त राष्ट्र संघ क्या है (What Is The United Nations)

संयुक्त राष्ट्र संघ एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो सम्पूर्ण विश्व में शांति और प्रगति के लिए अपनें  उत्तरदायित्व का निर्वहन करती है | यदि किन्ही देशों के आपसी झगड़ा होनें की स्थिति उत्पन्न होती है, ऐसे में यह संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है | जिससे विश्व में तीसरे विश्व युद्ध की संभावना को समाप्त किया जा सके |

संयुक्त राष्ट्र संघ का उद्देश्य (Purpose of United Nations)

  • विश्व में अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बहाल करना|
  • समान अधिकारों एवं जनता के स्वनिर्धारण के सिद्धातों के आधार पर देशों के बीच सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध का विकास करना|
  • अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक-सामाजिक संस्कृति और मानवीय समस्याओं के निराकरण तथा मानवाधिकारों व मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति निष्ठा के संवर्धन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करना|
  • इन सामूहिक लक्षणों की प्राप्ति में राष्ट्रों के क्रियाकलाप में सहमति बनाने वाले केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाना|

संयुक्त राष्ट्र संघ के सिद्धान्त (Principles Of United Nations)

  • अंतर्राष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान ताकि अंतर्राष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और न्याय खतरे में न पड़े
  • सभी सदस्य संयुक्त राष्ट्र संगठन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएँगे तथा जिसके विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र संगठन कोई कार्रवाई कर रहा होगा, ऐसे देश को किसी प्रकार की सहायता प्रदान नहीं करेंगे|
  • संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्वीकृत किये गये चार्टर के सभी उत्तरदायित्वों का स्वेच्छा से पालन करना|
  • सभी सदस्य ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे अन्य देशों की प्रादेशिक अखंडता पर आँच न आये|
  • संयुक्त राष्ट्र संघ इस बात का प्रयास करेगा कि जो देश संगठन के सदस्य नहीं है, वह भी संगठन के सिद्धांतों के अनुकूल आचरण करे|
  • जो मामले मूल रूप से किसी भी देश के आंतरिक क्षेत्राधिकार (घरेलू अधिकारिता) में आते हैं, उनमें संयुक्त राष्ट्र हस्तक्षेप नहीं करेगा|

संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग (Organs of United Nations)

संयुक्त राष्ट्र संघ के छः अंग इस प्रकार है-

  • सुरक्षा परिषद् (Security Council)
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice)
  • महासभा (General Assembly)
  • सचिवालय (Secretariat)
  • आर्थिक और सामाजिक परिषद् (Economic And Social Council)
  • न्यायसिता परिषद् (United Nations Trusteeship Council)

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सदस्य  (Member, United Nations Security Council)

संयुक्त राष्ट्र का एक प्रमुख अंग है, जोकि अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभाता है | इसमें 5 स्थायी सदस्य जिन्हें वीटों पावर दी गयी है | इसमें अस्थायी सदस्यों की संख्या 10 है | यह देश अपनी शक्ति का प्रयोग करके किसी भी प्रस्ताव को पास होने से रोक सकते है | अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष का होता है | यह देश परिवर्तित होते रहते है |

स्थायी सदस्य- इंग्लैण्ड, फ़्रांस, अमेरिका, चीन, रूस

संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की सूची (United Nations Member Countries)

क्रसं०सदस्य देश का नाम  
1.अफगानिस्तान
2.अल्बानिया
3.अल्जीरिया
4.अण्डोरा
5.अंगोला
6.अण्टीगुआ और बारबूडा
7.अर्जेण्टीना
8.आर्मीनिया
9.ऑस्ट्रेलिया
10.ऑस्ट्रिया
11.अज़रबैजान
12.बहामास
13.बहरीन
14.बांग्लादेश
15.बारबाडोस
16.बेलारूस
17.बेल्जियम
18.बेलीज़
19.बेनिन
20.भूटान
21.बोलिविया
22.बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना
23.बोत्सवाना
24.ब्राज़ील
25.ब्रूनेई दारुस्सलाम
26.बुल्गारिया
27.बुर्किना फासो
28.बरण्डी
29.कम्बोडिया
30.कैमरून
31.कनाडा
32.केप वर्दे
33.मध्य अफ़्रीकी गणराज्य
34.चैड
35.चिली
36.चीनी जनवादी गणराज्य
37.कोलोंबिया
38.कोमोरोज
39.कांगो गणराज्य
40.कोस्टा रीका
41.कोत दिव्वार
42.क्रोएशिया
43.क्यूबा
44.साइप्रस
45.चेक गणराज्य
46.डेनमार्क
47.द्जीबाउती
48.डोमिनिका
49.डोमिनिकन गणराज्य
50.ईक्वाडोर
51.मिस्र
52.अल साल्वाडोर
53.भूमध्यरेखीय गिनी
54.इरीट्रिया
55.एस्टोनिया
56.इथियोपिया
57.फ़िजी
58.फिनलैंड
59.फ़्रान्स
60.गबोन
61.गाम्बिया
62.जॉर्जिया
63.जर्मनी
64.घाना
65.यूनान
66.ग्रेनाडा
67.ग्वाटेमाला
68.गिनी
69.गिनी-बिसाऊ
70.गयाना
71.हैती
72.हौण्डुरस
73.हंगरी
74.आइसलैण्ड
75.भारत
76.इंडोनेशिया
77.ईरान
78.इराक
79.आयरलैंड
80.इज़राइल
81.इटली
82.जमैका
83.जापान
84.जार्डन
85.कजाखस्तान
86.केन्या
87.किरिबाती
88.उत्तर कोरिया
89.दक्षिण कोरिया
90.कुवैत
91.किर्ग़िज़स्तान
92.लाओस
93.लातविया
94.लेबनान
95.लेसोथो
96.लाइबेरिया
97.लीबिया अरब जमहिरिया
98.लिख्टेंश्टाइन
99.लिथुआनिया
100. लक्ज़मबर्ग
101.नार्थ मकदूनिया
102.मेडागास्कर
103.मलावी
104.मलेशिया
105.मालदीव
106.माली
107.माल्टा
108.मार्शल द्वीपसमूह
109.मॉरिटानिया
110.मॉरिशस
111.मेक्सिको
112.माइक्रोनेशिया
113.माल्डोवा
114.मोनाको
115.मंगोलिया
116.माँटेनीग्रो
117.मोरक्को
118.मोजा़म्बीक
119.म्यांमार
120.नामीबिया
121.नॉरू
122.नेपाल
123.नीदरलैंड
124.न्यूज़ीलैंड
125.निकारागुआ
126.नाइजर
127.नाइजीरिया
128.नॉर्वे
129.ओमान
130.पाकिस्तान
131.पलाउ
132.पनामा
133.पापुआ न्यू गिनी
134.पैराग्वे
135. पेरू
136. फ़िलीपीन्स
137. पोलैंड
138. पुर्तगाल
139. क़तर
140. रोमानिया
141.रूस
142.रवांडा
143.सैन्ट किट्स एंड नेविस
144.सैन्ट लुसिया
145.सैन्ट विन्सेंट एंड द ग्रेनडिनेस
146.समोआ
147.सन मारिनो
148.साओ तोमे एंड प्रिन्सिपे
149.सउदी अरब
151. सर्बिया
152.सेनेगल
153.सियरा लोन
154.सिंगापुर
155.स्लोवाकिया
156.स्लोवेनिया
157.सोलोमन आइसलैंड्स
158.सोमालिया
159.दक्षिण अफ़्रीका
160.स्पेन
161.श्रीलंका
162.सूडान
163.सूरीनाम
164.स्वाज़ीलैंड
165.स्वीडन
166.स्विट्ज़रलैंड
167.सीरिया
168.ताजिकिस्तान
169.तंज़ानिया
170.थाईलैण्ड
171.तिमोर लेस्टे
172. टोगो
173. टोंगा
174.त्रिनिदाद एवं टोबेगो
175.टुनिशिया
176.तुर्की
177.तुर्कमेनिस्तान
178.टवालू
179.युगांडा
180.युक्रेन
181.संयुक्त अरब अमीरात
182.यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्थेर्न आयरलैंड
183.संयुक्त राज्य अमेरिका
184.उरुग्वे
185.उज़्बेकिस्तान
186.वनुआटु
187.वेनेज़ुएला बोलिवेरियन रिपब्लिक
188.विएतनाम
189.यमन
190.ज़ाम्बिया
191.ज़िम्बाब्वे

Leave a Reply