UP Kanya Sumangala Yojana क्या है – आवेदन कैसे करे पूरी जानकारी

UP Kanya Sumangala Yojana: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गरीब परिवारों की बच्चियों की पढ़ाई के लिए बड़ी योजना लागू की है| इस योजना का नाम कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) है| इस योजना के अंतर्गत तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को बेटी पैदा होने और शिक्षा के लिए आर्थिक सहताया प्रदान की जाएगी। इस योजना में बच्चियों को जन्म से लेकर स्नातक होने तक 15 हजार रुपये दिए जाएंगे| कन्या सुमंगला योजना क्या हैं, कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन फार्म के बारे में आपको पूरी जानकारी दे रहे है|

UP Kanya Sumangala Yojana

कन्या सुमंगला योजना क्या हैं (Kanya Sumangala Yojana Kya Hai)

हमारे देश में आज भी लड़कियों को बोझ समझा जाता है| देश में कई ऐसे स्थान है जहाँ लड़कियों के जन्म लेते ही उन्हें मार दिया जाता है, और आर्थिक तंगी की वजह से लड़कियों को आगे पढाई करने नहीं दी जाती है|  जिसे देखते हुए राज्य सरकार नें कन्या सुमंगला लांच की है| इस योजना के अंतर्गत जन से लेकर उनकी शादी तक उच्च शिक्षा और अच्छे स्वस्थ्य के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 6 चरणों में आर्थिक मदद देगी| इससे प्रदेश में बाल विवाह जैसी कुप्रथा का भी अंत होगा|

मिशन प्रेरणा क्या है |

क्र०सं० श्रेणी का प्रकार   धनराशि (रुपये )
1. बालिका का जन्म होनें पर 2000
2. बालिका के 1 वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण के उपरांत 1000
3. कक्षा 1 में प्रवेश करनें के उपरांत 2000
4. कक्षा 6 में प्रवेश करनें के उपरांत 2000
5. कक्षा 9 में प्रवेश करनें के उपरांत 3000
6. 12वीं पास होनें के बाद स्नातक अथवा दो वर्षीय या अधिक डिप्लोमा कोर्स करनें पर 5000

इन चरणों में सरकार द्वारा धन लड़की के नाम पर उसके बैंक अकाउंट में जमा किया जायेगा|

कन्या सुमंगला योजना पात्रता (Kanya Sumangala Scheme Eligibility Criteria)

  • कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए लड़की का यूपी राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है|
  • योजना का लाभ उसी परिवार को मिलेगा, जिसकी वार्षिक आय 3 लाख से कम है|
  • जिन बच्चियों का जन्म 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच हुआ है, तो वह इस योजना का लाभ उठा सकती है, लेकिन उनका 1 साल तक का टीकाकरण होना अनिवार्य है| जिसमे बाद उन्हें आगे की श्रेणियों का लाभ सरकार द्वारा मिल जायेगा|
  • एक परिवार से अधिकतम 2 लड़कियों को ही इसका लाभ मिलेगा, यदि 1 लड़की के जन्म के बाद दुसरे बच्चे के समय 2 जुड़वाँ लड़की होती है, तो उस परिवार की तीनों लड़कियां इस योजना की पात्र मानी जाएँगी|

ऑनलाइन विवाह पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कैसे करे

आवश्यक दस्तावेज (Kanya Sumangala Yojana Documents)

  • बैंक खाता पासबुक
  • निवास प्रमाण्पत्र
  • फोटो आइडेंटिटी कार्ड
  • आय प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड

कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन (Online Apply Process)

इस योजना में वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर ऑनलाइन आवेदन जनसुविधा केंद्र या सीएससी सेंटर से किया जा सकता है। इसके अलावा अपने फार्म भरकर खंड विकास अधिकारी, एसडीएम, जिला परिवीक्षा अधिकारी, उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

  • कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए  https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर जाएँ|
  • अब आपको ‘Quick Links’  सेक्शन में जाकर ‘Citizen Services Portal’ ऑप्शन में “Apply Here” पर क्लिक करना है।
  • अब नए पेज में आवेदक को कुछ जानकारी देनी होगी और अंत में ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा|
  • अब नया पेज खुलेगा जिसमे आवेदक को रजिस्ट्रेशन करना होगा | नीचे स्क्रॉल कर के मैं सहमत हूँ ऑप्शन पर क्लिक करके “जारी रखें” बटन पर क्लिक करे|
  • सही ओटीपी डालने के बाद आवेदक पंजीकरण हो जायेगा और आपको एक यूजर आईडी मिलेगी, पासवर्ड वही रहेगा जो अपने चुना होगा|
  • सारी जानकारी सही से भरे और मांगे गए सारे documents upload कर दे | अंत में फॉर्म submit कर दे और एप्लीकेशन नंबर नोट कर ले |
  • ऐसा करने पर आपका कन्या सुमंगला ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा |